> Emergency Teaser Out: कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' का दमदार टीजर आउट, जानिए- सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

Emergency Teaser Out: कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' का दमदार टीजर आउट, जानिए- सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक


Emergency Teaser Out : फाइनली शनिवार को कंगना ने अपने सोलो डायरेशन में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' का धांसू टीज़र अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी कर दिया. शार्ट क्लिप में अनुपम खेर भी नजर आ रहे हैं. टीजर के साथ ही ये खुलासा भी किया गया है कि फिल्म उस समय के आसपास घूमती है जब 1975 में भारत में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा ‘इमरजेंसी’ लगाई गई थी.

'इमरजेंसी' का दमदार टीजर रिलीज
'इमरजेंसी' का टीजर शुरू होते ही स्क्रीन पर 25 जून 1975 लिखा हुआ आता है. उस दौरान देश में इमरजेंसी लगा दी गई थी. ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में अनुपम खरे सलाखों के पीछे नजर आते हैं और स्क्रीन पर लिखा होता है विरोधी पार्टी के नेता गिरफ्तार. इसके बाद बैकग्राउंड में उनकी आवाज सुनाई देती है सरकार राज नहीं ये अहंकार राज है ये. ये हमारी नहीं इस देश की मौत है. इस तानाशाही को रोकना होगा. इसके बाद बैकग्राउंड में कगना की आवाज आत है जो फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं. वे कहती हैं मुझे इस देश की रक्षा करने से कोई नहीं रोक सकता है. क्योंकि इंडिया इज इंदिरा, एंड इंदिरा इज इंडिया.

Emergency Teaser:


https://youtube.com/watch?v=MzxGN2xAa-4&feature=share


कब रिलीज होगी ‘इमरजेंसी’?
टीजर के साथ ही कंगना ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी. ‘इमरजेंसी’ 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. टीजर को जारी करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “एक रक्षक या तानाशाह? हमारे इतिहास के सबसे काले दौर का गवाह बनें जब हमारे राष्ट्र के नेता ने अपने लोगों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी.”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ